फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mega block

ब्लाक ः राज्यरानी, कोलकाता एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें लेट चली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
mega block
मुरादाबाद। भारी पटरी बिछाने के लिए मुरादाबाद मंडल के तीन रेलखंडों पर चार घंटे का ब्लॉक रहा। गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेेस, जम्मूतवी गोरखपुर एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें लेट चलीं। मुरादाबाद स्टेशन आने वाली तीन पैसेंजर निरस्त रहीं। ब्लॉक से ट्रेनों के पहिए थमने से यात्रियों का सफर सुहाना नहीं रहा।
विज्ञापन

रविवार को आलमनगर से शाहजहांपुर, बरेली से मुरादाबाद और मुरादाबाद से लक्सर सेक्शन रेल पटरी बदलने के काम कराए गए। चूंकि कई जगह तयशुदा समय से ज्यादा समय ब्लॉक चला। इसलिए अप और डाउन लाइन की ट्रेनों को मैन्युअल मेमो देकर गुजारा गया। मुरादाबाद से हरदोई स्टेशनों के बीच 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12588 जम्मूतवी गोरखपुर एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 15076 टनकपुर से शक्तिनगर रूट की त्रिवेणी एक्सप्रेस, 20506 डिब्रूगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें लेट चली। जननायक और कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे रोककर चलाई गई।
विज्ञापन

तीन पैसेंजर रही रद्द
रविवार को बांदीकुई ऋषिकेश के बीच चलने वाली पैसेंजर 54463/64 निरस्त रही। रामनगर से मुरादाबाद के बीच 55308/11 मुरादाबाद से पिपलसाना के बीच निरस्त रही। मुरादाबाद से काठगोदाम के बीच पैसेंजर 55301/02 रामपुर से मुरादाबाद के बीच निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन्युअल मेमो से गुजारी ट्रेनें
हरदोई के पास पटरी पर काम कराने के दौरान मंडल कार्यालय से स्वीकृत समय में काम खत्म नहीं हो सका। यहां 11.40 बजे से 2.40 बजे तक काम होने थे। मेमो के जरिए आधा दर्जन ट्रेनों को गुजारा गया।
प्रभावित होने वाली कुछ ट्रेनें :
22454 राज्यरानी एक्सप्रेस
12588 जम्मूतवी गोरखपुर एक्सप्रेस
13152 कोलकाता एक्सप्रेस
15076 टनकपुर से शक्तिनगर रूट की त्रिवेणी एक्सप्रेस
20506 डिब्रूगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed