फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mega block

दो दिन बाधित रहेगा दिल्ली लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
mega block
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के मिलक में दो दिन इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य चलेगा। जिसकी वजह से रेल संचालन बाधित रहेगा। इस दौरान वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। जबकि कुछ कुछ गाड़ियों का रास्ता बदला गया है। जबकि बाकी गाड़ियों को बीच में रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद शाहजहांपुर सेक्शन के बीच मिलक में 27 और 28 अगस्त को इलेक्ट्रानिक इंटर लॉकिंग का कार्य चलेगा। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। 27 अगस्त को वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और 28 को नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। 28 अगस्त को अमृतसर सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद से चंदौसी होते हुए बरेली भेजी जाएगी। 27 अगस्त को कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस तीस मिनट, 28 अगस्त को जनसेवा चालीस मिनट, अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस 50 मिनट और आनंद विहार दानापुर जन साधारण एक्सप्रेस तीस मिनट रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed