{"_id":"626c3a9fb770ec3ab51c5777","slug":"meeting-of-industrialist-with-comissnor-moradabad-news-mbd426422217","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों को सुरक्षित करने में सहोयग करें उद्यमी: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों को सुरक्षित करने में सहोयग करें उद्यमी: कमिश्नर
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि उद्योग विकास हित में मुरादाबाद शहर की सड़कों को सुरक्षित कराने में उद्यमियों का सहयोग अपेक्षित है। लिहाजा सभी उद्यमियों को इसके लिए आगे आना चाहिए।
कमिश्नरी सभागार में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समयबद्ध एवं गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं। आयुक्त ने बैठक में उद्योगों के माध्यम से नये रोजगार विकसित करने की आवश्यकता जताई। मंडल के चहुमुखी एवं संतुलित औद्योगिक विकास के भी निर्देश दिए।
बैठक में सोर्सिंग हब संचालित किए जाने, सीवर लाइन डालने के कारण टूटी सड़कों की मरम्मत पर विचारोपरांत कमिश्नर द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान तैयार कराने में उद्यमियों, निर्यातकों एवं हस्तशिल्पियों की भागीदारी तथा पुराने शहर में ड्रेनेज व्यवस्था एवं सड़कों पर गड्ढों की समस्या के समाधान के भी आयुक्त ने निर्देश दिए। बैठक में उपाध्यक्ष एमडीए मधुसूदन हुलगी ने बताया कि शीघ्र ही सोर्सिंग हब संचालित किए जाने के संबंध में उसे उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास एवं विपणन लि. कैसरबाग लखनऊ को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। कमिश्नर द्वारा इस अवसर पर बैठक में उपस्थित उद्यमियों, हस्तशिल्पियों एवं निर्यातकों से एमडीए के मास्टर प्लान के लिए लिखित रुप से सुझाव उपलब्ध कराने, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को हनुमान मूर्ति, पंडित नगला मार्ग पर डिवाइडर बनाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में एमडीए वीसी मधुसूदन हुल्गी, अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव, संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ज्ञान गुप्ता आदि मौजूद रहे।
--