फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Meet Brothers once more... noise echoed in TMU

Moradabad News: मीत ब्रदर्स वन्स मोर... टीएमयू में गूंजा शोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Meet Brothers once more... noise echoed in TMU
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय परिसर रविवार रात रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहा था। मौका था एनुअल कल्चरल मीट- रॉक ऑन का। पंजाबी से लेकर बाॅलीवुड तक के पसंदीदा गानों की फरमाइशें। तालियों की गड़गड़ाहट, मोबाइल्स की फ्लैश, सीटियों का शोर, मीत ब्रदर्स वन्स मोर-वन्स मोर की आवाजें देर रात तक टीएमयू में हो रहे दीक्षांत समारोह के पंडाल में गूंजती रहीं।
विज्ञापन

रॉक ऑन में अपनी प्रस्तुतियों के लिए पहुंचे बॉलीवुड के संगीतकार मनमीत सिंह और हरमीत सिंह का विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में कुलाधिपति सुरेश जैन, विश्वविद्यालय की प्रथम महिला वीना जैन, जीवीसी मनीष जैन, ऋचा जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन, जाह्नवी जैन और नंदिनी जैन भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मीत ब्रदर्स नाम से मशहूर मनमीत सिंह और हरमीत सिंह की जोड़ी जब मंच पर पहुंची तो विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने एक के बाद एक बॉलीवुड के मशहूर गानों की झड़ी लगा दी। चुनिंदा नामचीन गानों की शुरूआत खुद मीत ब्रदर्स ने की तो देर रात तक फरमाइशों का दौर जारी रहा। मीत ब्रदर्स ने अपना गाना ये दुनिया पित्तल दी, ओ बेबी डॉल मैं सोने दी...चिटियां कलाइयां गाया तो विद्यार्थी झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीत ब्रदर्स के सुर, साज और डांस के अद्भुत संगम की झलकियां टीएमयू के स्टार नाइट में बार-बार नजर आईं। दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी... तनु काला चश्मा जंचदा है जंचदा है गोरे मुखड़े पे... दिल चोरी साडा हो गया... कुडियां दे कुडियां... गीतों के बीच सिल्वर कलर की जैकेट में बडे़ भाई मनमीत सिंह गेस्ट्स, फैकल्टीज़, स्टुडेंट्स के बीच आए तो लोग अपने आपको थिरकने से नहीं रोक पाए, जबकि लाल जैकेट पहने छोटे भाई हरमीत सिंह ने स्टेज संभाला। नतीजतन मीत ब्रदर्स ने युवाओं के जोश को बरकरार रखा। इससे पूर्व पंजाबी और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री एवं प्लेबैक सिंगर खुशबू ग्रेवाल ने ये मेरा दीवानापन है या मुहब्बत का कसूर सरीखे प्रेम गीतों के साथ स्टुडेंट्स को बार-बार झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed