फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Meerut zone dominates in badminton and table tennis

Moradabad News: बैडमिंटन व टेबल टेनिस में मेरठ जोन का दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Meerut zone dominates in badminton and table tennis
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस की 42वीं वार्षिक बैडमिंटन-टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें मेरठ जोन के पुलिसकर्मियों का दबदबा रहा। बैडमिंटन क्लस्टर व महिला एकल में मेरठ जोन के खिलाड़ी विजेता बने। टेबल टेनिस में पश्चिमी जोन ने बाजी मारी और मेरठ दूसरे स्थान पर रहा। कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज जोन के खिलाड़ियों ने भी पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि डीआईजी मुनिराज जी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की 13 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें बरेली, आगरा, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, पीएसी पूर्वी जोन, पीएसी मध्य जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, रेडियो जोन और जीआरपी जोन के खिलाड़ी शामिल हुए। कुल 305 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी सतपाल अंतिल, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अजय पाठक, बैडमिंटन कोच आसिफ सिद्दकी, मनोज कुमार, टेबल टेनिस कोच महेश चंद पांडेय, करतार सिंह, रकम सिंह, पीटीआई सुधीर शर्मा, देवेंद्र तालान, रविंद्र कसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

यह भी बने विजेता
टेबल टेनिस
पुरुष वर्ग : पीएसी पश्चिमी जोन (प्रथम), मेरठ जोन (द्वितीय)
महिला वर्ग : मेरठ जोन (प्रथम), प्रयागराज जोन (द्वितीय)
महिला एकल : रानी सिंह (प्रयागराज जोन, प्रथम), प्रियंका अरोड़ा (मेरठ जोन, द्वितीय )
पुरुष एकल : अरशद (पीएसी पश्चिमी जोन, प्रथम), दुर्वेश (पीएसी पश्चिमी जोन, द्वितीय)
---------------------
बैडमिंटन
पुरुष वर्ग : मेरठ जोन (प्रथम), वाराणसी जोन (द्वितीय)

महिला वर्ग : मेरठ जोन (प्रथम), कानपुर जोन (द्वितीय)
पुरुष एकल : राजन यादव (वाराणसी जोन, प्रथम), जुनैद अंसारी (बरेली जोन, द्वितीय)

महिला एकल : सिमरन चौधरी (मेरठ जोन, प्रथम), नंदनी यादव (गोरखपुर जोन, द्वितीय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed