{"_id":"632c8383e9f6722a1410df9a","slug":"medicines-worth-five-lakhs-were-caught-at-an-unlicensed-medical-store-in-mundhapande-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बगैर लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर को पकड़ा, पांच लाख की दवाएं कीं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बगैर लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर को पकड़ा, पांच लाख की दवाएं कीं जब्त
Thu, 22 Sep 2022 09:17 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, मूढ़ापांडे (मुरादाबाद)
अमर उजाला ब्यूरो, मूढ़ापांडे (मुरादाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:17 PM IST
सार
औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त दीपक शर्मा को गोपनीय सूचना मिली कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में नकली और अवैध ढंग से दवाएं बेची जा रही हैं। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त ने मंडल के औषधि निरीक्षकों की टीम गठित कर छापा मारा।
विज्ञापन
पकड़ी गई दवाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र के करनपुर में बगैर लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा था। औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को यहां छापा मार कर पांच लाख रुपये की दवाएं जब्त कर लीं। टीम का दावा है कि दुकान से नकली दवाएं बेची रही थीं।
विज्ञापन
औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त दीपक शर्मा को गोपनीय सूचना मिली कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में नकली और अवैध ढंग से दवाएं बेची जा रही हैं। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त ने मंडल के औषधि निरीक्षकों की टीम गठित की। टीम में शामिल औषधि निरीक्षक मुकेश जैन, उर्मिला वर्मा, राजेश कुमार (अमरोहा) ने करनपुर में आफताब आलम की दुकान में छापा मार दिया। पूछताछ से पता चला कि दुकानदार आफताब खेर खाता मुरादाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
निरीक्षकों ने दुकान से नकली दवाओं के शक में चार नमूने लिए। लाइसेंस नहीं होने के कारण टीम ने मौके से पांच लाख कीमत की दवाएं जब्त कर लीं। टीम में शामिल निरीक्षक मुकेश जैन ने बताया कि दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं था। पूछने पर दुकानदार एलोपैथिक दवाओं के खरीदने का सही पता नहीं बता रहा था। उसका कहना था कि एजेंट दवाएं दुकान में पहुंचा जाते हैं। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल इस मामले में न्यायालय में अभियुक्त के खिलाफ परिवाद दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन