फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Medicines for every disease will be available on the platform, Railways will open medical stores

Moradabad News: प्लेटफाॅर्म पर मिलेगी हर बीमारी की दवा, रेलवे खोलेगा मेडिकल स्टोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Medicines for every disease will be available on the platform, Railways will open medical stores
मुरादाबाद। ट्रेन में सफर के दौरान यदि कोई बीमार पड़ता है तो परेशान न हों। रेलवे अब मुख्य स्टेशनों के प्लेटफाॅर्मों पर मेडिकल स्टोर खोलने जा रहा है। इन मेडिकल स्टोर्स पर यात्रियों को पेट दर्द से लेकर किसी भी बीमारी के लिए डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाएं मिल जाएंगी। इस माह के अंत तक मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार व देहरादून स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर खुल जाएंगे।
विज्ञापन


तीन माह पहले रेलवे ने टेंडर मंगाए थे, जिसकी प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। मुरादाबाद स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खोलने के लिए कंपनी का चयन हो चुका है। जंक्शन से रोजाना 150 एक्सप्रेस और 10 से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें प्रतिदिन डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री आवागमन करते हैं। कई बार ट्रेन में यात्री के बीमार होने पर उसे दवा नहीं मिल पाती। प्लेटफाॅर्म पर मेडिकल स्टोर होने से उन यात्रियों को भी लाभ होगा, जिन्हें हर समय दवा की जरूरत रहती है। घर से अपने व्हाट्सएप पर डॉक्टर का पर्चा मंगाकर रेलवे स्टेशन से दवाएं खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले व्यक्ति के पास फार्मेसी की डिग्री होगी। रेलवे इस नियम का पालन कराने के लिए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर बैठकर यात्रियों को वही व्यक्ति दवा देगा, जिसके पास फार्मेसी की डिग्री व प्रशिक्षण हो। 139 डायल करने पर यात्रियों की मदद के लिए रेलवे के डॉक्टर भी मौके पर पहुंच जाएंगे। इससे यात्रियों को दोहरा लाभ होगा। यह मेडिकल स्टोर जन औषधि केंद्रों से अलग खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed