फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Medical team attacked by people in Nawabpura area of Moradabad

मुरादाबाद में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, छतों से फेंके पत्थर, सात महिलाओं समेत 17 गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2020 02:12 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 16 Apr 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Medical team attacked by people in Nawabpura area of Moradabad
मुरादाबाद में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला - फोटो : amar ujala

दो दिन पहले नागफनी के नवाबपुरा इलाके में कोरोना पॉजिटिव पीतल कारोबारी की मौत के बाद बुधवार को उसके परिजनों को क्वारंटीन करने हॉटस्पॉट नवाबपुरा पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। कारोबारी के परिजन क्वारंटीन करने का विरोध करते हुए टीम से भिड़ गए और बाद में पथराव कर दिया। आसपास की छतों और गलियों से टीम पर जबरदस्त पथराव किया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

हमले में जिला अस्पताल के डाक्टर एससी अग्रवाल, फार्मासिस्ट संजीव कुमार और ईएमटी पंकज सिंह समेत छह स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए। इनमें डाक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है। हमले में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। एंबुलेंस और पुलिस जीप भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। डीएम और एसएसपी ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर पथराव में शामिल सात महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपियों में 200 अज्ञात भी हैं। इन पर कातिलाना हमले और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे आईजी रमित शर्मा का कहना है कि हमलावरों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं ने शुरू किया पथराव

Medical team attacked by people in Nawabpura area of Moradabad
गिरफ्त में आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

नवाबपुरा हाजी नेब की मस्जिद के पास रहने वाले एक 50 वर्षीय पीतल कारोबारी की सोमवार को कोरोना से टीएमयू में मौत हो गई थी। इसके बाद हॉटस्पॉट चिन्हित कर इलाके को सील कर दिया गया था। डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद उसके परिजनों के संक्रमित होने की आशंका में कारोबारी के परिवार को क्वारंटीन कर उनकी जांच होनी थी। 

इसलिए बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम नवाबपुरा पहुंची। टीम देखकर महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने किसी को भी साथ ले जाने देने से इनकार कर दिया और टीम से भिड़ गईं। हंगामा पर नागफनी एसओ को भी मौके पर बुला लिया गया। डाक्टरों ने महिलाओं और स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन तभी महिलाओं ने टीम पर पथराव कर दिया। 

एंबुलेंस के साथ गए डा. एससी अग्रवाल, फार्मासिस्ट संजीव कुमार और ईएमटी पंकज सिंह, स्वास्थ्यकर्मी अतरपाल सिंह, आराम सिंह और एंबुलेंस चालक मुनिराज सिंह पथराव में जख्मी हो गए।  



पुलिस कंट्रोल रूम पर हमले की सूचना मिलते ही डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी अमित पाठक जब मौके पर पहुंचे, तब भी पथराव होता रहा। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद और पुलिस अधिकारियों की बातचीत के दौरान दूसरी गली से पथराव किया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शहर इमाम ने मस्जिद से लोगों को लाउडस्पीकर से समझाया कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग आपकी मदद के लिए आया है उन पर पथराव न करें। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर घटना में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed