फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Medical store owner killed in bull attack

Moradabad News: सांड़ों के हमले में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Medical store owner killed in bull attack
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। डीगरपुर मार्ग स्थित एसईजेड गोल चक्कर के नजदीक रविवार की रात सांड़ों के हमले में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाए तो झुंड भागा। मौत के बाद बेसहारा हो गए परिवार में चीख-पुकार मची है, तो पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के लालपुर गंगवारी निवासी डॉ. मरगूब (70) रतनपुर कलां गांव में मेडिकल स्टोर चलाते थे। रोज की तरह सोमवार की रात साढ़े आठ बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पाकबड़ा-डींगरपुर मार्ग स्थित एसईजेड गोल चक्कर पर पहुंचे, बाइक के आगे सांड़ आ गया। टक्कर होने से मरगूब बाइक समेत गिर पड़े।
विज्ञापन

इस बीच नजदीक बैठे चार-पांच अन्य सांड़ आ गए। सांड़ों के झुंड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोग आ गए। लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाए, तब जाकर सांड़ भागे लेकिन तब तक मरगूब दम तोड़ चुके थे। ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरगूब को लेकर परिजन निजी चिकित्सक के पास गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बुजुर्ग के परिवार में पत्नी साफिया बेगम और पांच लड़के और दो बेटियां हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई है।
26 अक्तूबर को हुई दुकानदार की जान
मुरादाबाद। शहर के चंद्र नगर इलाके में 26 अक्टूबर 2025 को बुजुर्ग दुकानदार खजान सिंह अपनी दुकान खोलने के लिए पैदल जा रहे थे। इस बीच किसी ने सांड पर पानी फेंक दिया। इसके बाद भड़के सांड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम की व्यवस्था और आवारा पशुओं के आतंक को लेकर भारी गुस्सा जताया था। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया। हालांकि छुट्टा पशुओं को सड़कों से नहीं हटाया जा सका। यही वजह है कि इस तरह की घटनाएं लगातार प्रकाश में आ रही हैं। मुरादाबाद
पाकबड़ा में एक साल में गई चार की जान
पाकबड़ा। आवारा पशुओं के वजह से एक साल के दौरान चार लोगों को मौत हो चुकी है। ऐसे पशुओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कोई उपाय नहीं किया है। हाईवे हो या नया मुरादाबाद, सड़कों पर छुट्टा पशु घूम रहे हैं। संवाद
1. मंगूपुरा गांव निवासी राकेश सिंह एक पीतल फर्म में गार्ड की नौकरी करते थे। 20 जून को वह नया मुरादाबाद सेक्टर 12 से होकर घर लौट रहे थे। इस बीच सांड़ के हमले में उनकी मौत हो गई। उनका परिवार बेसहारा हो गया लेकिन जिला प्रशासन से परिजनों को कोई मदद नहीं मिल सकी।

2.पाकबड़ा में हाईवे पर थाने के सामने सोमवार को एक पिकअप के आगे सांड़ आ गया। पिकअप बेकाबू होकर सर्विस रोड पर आ गई। हादसे में तीन युवकों को पिकअप ने कुचल दिया। इनमें से दो युवकों ईदगाह निवासी फरमान और समीर की मौत हो गई । तीसरा युवक अपने जीवन बचाने का अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed