फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police investigation turns story around: Medical report did not confirm acid attack, accused found in factory

पुलिस जांच में पलटी कहानी: मेडिकल रिपोर्ट में तेजाब से हमले की पुष्टि नहीं, फैक्टरी में पाए गए आरोपी

Sat, 01 Mar 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 01:37 AM IST
सार

महिला अधिवक्ता पर तेजाब हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। मेडिकल रिपोर्ट में तेजाब से हमले की पुष्टि नहीं हुई। आरोपी युवक घटना के समय फैक्टरी में काम करते मिले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अटेंडेंस रजिस्टर कब्जे में लेकर जांच जारी रखी है।

विज्ञापन
Police investigation turns story around: Medical report did not confirm acid attack, accused found in factory
महिला वकील पर हमले की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरद्वारा कचहरी में बृहस्पतिवार सुबह महिला अधिवक्ता पर तेजाब से हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को पुलिस ने दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट में तेजाब से हमले की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं जिन दो युवकों पर हमले का आरोप है, वह दोनों उत्तराखंड के काशीपुर स्थित फैक्टरी में घटना के समय मौजूद थे।

विज्ञापन


अटेंडेंस रजिस्टर और फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरों की बृहस्पतिवार की फुटेज से इसकी पुष्टि हुई। पुलिस अब मामले की तह तक जाने में जुट गई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा के फतेहउल्लागंज निवासी महिला अधिवक्ता शशिबाला ने बृहस्पतिवार को ठाकुरद्वारा कोतवाली में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी सचिन कुमार और उसके रिश्तेदार जसपुर थाना क्षेत्र के महुआडाबरा निवासी नितिन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


महिला अधिवक्ता ने बताया था कि वह बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे कचहरी पहुंचीं। तभी बाइक से सचिन व नितिन आ गए और तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। महिला अधिवक्ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट में तेजाब से हमले का कोई जख्म नहीं मिला। इसके अलावा पुलिस टीम ने आरोपी युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई। एसपी देहात ने बताया कि सचिन और नितिन काशीपुर में एक फैक्टरी में काम करते हैं।

दोनों युवक बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे फैक्टरी में पहुंच गए थे और शाम पांच बजे तक वहीं काम करते रहे। पुलिस टीम ने फैक्टरी के अटेंडेंस रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ली है। फुटेज में दोनों युवक काम करते दिख रहे हैं।

पुलिस ने 50 से ज्यादा कैमरे खंगाले
ठाकुरद्वारा कचहरी में महिला अधिवक्ता पर तेजाब से हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मुख्यालय से भी अधिकारी ठाकुरद्वारा पहुंच गए और अधीनस्थों से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर ठाकुरद्वारा के अलग-अलग रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास तो कोई कैमरा नहीं मिला लेकिन अन्य रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज देखी गई। जिस समय की घटना बताई गई। उस समय आसपास के किसी कैमरे में हमले के आरोपी दिखाई नहीं दिए।

उत्तराखंड की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस ने जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके अलावा पुलिस ने अधिवक्ता के किरायेदार से भी पूछताछ की। उसने बताया कि बाइक से अधिवक्ता को कचहरी छोड़ने के बाद वह माैके से चला गया था।

आरोपियों के खिलाफ दो मामलों में पैरवी कर रहीं अधिवक्ता
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी सचिन कुमार की शादी ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई है। विवाद के बाद सचिन की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया। यह मामला ठाकुरद्वारा कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं नितिन, सचिन का रिश्तेदार है।

नितिन के खिलाफ भी एक केस सचिन की पत्नी ने दर्ज कराया है। दोनों ही मामलों की पैरवी महिला अधिवक्ता कर रही हैं। आरोप है कि अधिवक्ता और दोनों आरोपियों के बीच भी विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों की ओर से भी दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed