फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   medical college not anounce in up budget for moradabad

चुनावी साल में भी नहीं मिली मेडिकल कालेज की सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
medical college not anounce in up budget for moradabad
मुरादाबाद। चुनावी साल में भी पीतलनगरी को मेडिकल कालेज की सौगात नहीं मिल पाई। बजट में मुरादाबाद में मेडिकल कालेज की स्थापना की घोषणा की उम्मीद लगाए मुरादाबाद वासियों को मायूसी हाथ लगी। बजट में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोले जाने की भी घोषणा नहीं की गई। मंडल में बिजनौर को मेडिकल कालेज की सौगात मिली है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में लंबे समय से सरकारी मेडिकल कालेज की मांग की जा रही है। यहां केगंभीर मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज मेरठ जाना पड़ता है या फिर दिल्ली। इसके अलावा केंद्रीय पुलिस अस्पताल की खाली पड़ी भूमि पर एक सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल खोलने की मांग चल रही थी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन चुनावी साल के इस बजट में निराशा हाथ लगी है। बजट में न तो मेडिकल कालेज मिला और न ही सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल। बजट में पंद्रह जिलों में नए मेडिकल कालेज की स्थापना की घोषणा की गई है। लेकिन इसमें मुरादाबाद का नाम शामिल नहीं है। हालांकि मंडल के खाते में एक मेडिकल कालेज जरूर आया है। ये मेडिकल कालेज बिजनौर में स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed