फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   medal will get faraz in national game

राष्ट्रीय खेलों में फराज का मेडल पक्का, रोहन आज दिखाएंगे दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:48 AM IST
सार

राष्ट्रीय खेलों में यूपी की हॉकी टीम में मुरादाबाद के मोहम्मद फराज खां डिफेंस खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं।जबकि हॉकी खिलाड़ी फराज ने सीधे कैंप से खेलों में हिस्सा लिया।उनका कहना है कि वह भी यूपी को चैंपियन बनाने वाली टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं।

विज्ञापन
medal will get faraz in national game

विस्तार

मुरादाबाद। राष्ट्रीय खेलों में यूपी की हॉकी टीम में मुरादाबाद के मोहम्मद फराज खां डिफेंस खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में फराज का ब्रांज मेडल पक्का हो गया है। अब सेमीफाइनल में महाराष्ट्र से भिड़ंत होगी। उसके अलावा मुरादाबाद के जूडो खिलाड़ी रोहन विश्नोई सोमवार को अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

जिले के साथ प्रदेश को भी उनसे पदक की उम्मीद है। रोहन का कहना है कि तैयारी पूरी है, बस मुकाबले का इंतजार है। मुरादाबाद जूडो एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार सैनी मार्गदर्शन के लिए उनके साथ गुजरात गए हैं। जबकि हॉकी खिलाड़ी फराज ने सीधे कैंप से खेलों में हिस्सा लिया। उनका कहना है कि वह भी यूपी को चैंपियन बनाने वाली टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। मुरादाबाद में जिला हॉकी संघ के सचिव इकबाल खान ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed