फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDIC players victorious in badminton competition

Moradabad News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में एमडीआईसी के खिलाड़ी विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
MDIC players victorious in badminton competition
कांठ। नगर के कृष्णावती बैडमिंटन हॉल में बुधवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज (एमडीआईसी) पट्टी मौढ़ा और श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पाठंगी के संयुक्त संयोजन में बालक और बालिका वर्ग की संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें एमडीआईसी और बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कृष्णावती बैडमिंटन क्लब के संचालक मोहन विश्नोई ने खिलाड़ियों का परिचय कर कराया। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के छात्रों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत दर्ज कराई। परिणाम स्वरूप जूनियर वर्ग सिंगल में दिव्यांशु, गर्व विश्नोई और डबल्स में कार्तिक चौहान व गर्व विश्नोई की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग सिंगल में शौर्य विश्नोई और डबल्स में असमित व शौर्य विश्नोई ने प्रथम स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा मरियम ने जूनियर वर्ग की सिंगल प्रतियोगिता में प्रथम, डबल्स में रिया व इंशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी दिनांक सात अगस्त को मुरादाबाद में आयोजित जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग करेंगे। इस अवसर पर मोहन विश्नोई, खेल शिक्षक पदम सिंह, कुलदीप कुमार, शिखा प्रजापति, हरि राम सिंह, दिग्विजय चौहान का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed