{"_id":"682f8e517c15a317870c6807","slug":"mdas-bulldozer-roared-on-illegal-plotting-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-649858-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अवैध प्लॉटिंग पर गरजा एमडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अवैध प्लॉटिंग पर गरजा एमडीए का बुलडोजर
विज्ञापन
मुरादाबाद।
एमडीए ने भोजपुर थाना क्षेत्र में आंवला रोड पर 4000 वर्गमीटर जमीन पर की गई अवैध प्लाॅटिंग पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि पांच प्राॅपर्टी डीलरों ने नक्शा पास कराए बिना अवैध प्लाॅटिंग शुरू कर दी थी।
आंवला रोड पर पिछले साल से प्लाॅटिंग का कार्य चल रहा था। इस मामले में एमडीए को अवैध प्लाॅटिंग की कुछ दिन पहले शिकायत मिली। एमडीए ने इस मामले में प्रापर्टी डीलर मुकेश, राकेश, प्रमोद, इसरार एवं मुन्ने खां को नोटिस जारी किया था। मांगने पर प्राॅपर्टी डीलर नक्शा पास कराने के कागजात नहीं दिखा सके।
विभागीय कार्यवाही के बाद एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के प्रवर्तन दल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रवर्तन दल की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ आंवला रोड पर लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। ढाई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, पुलिस फोर्स के कारण किसी ने विरोध नहीं किया।