फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA will not take land without consent, Bhakiyu's strike ends

Moradabad News: बिना सहमति भूमि नहीं लेगा एमडीए, भाकियू का धरना समाप्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
MDA will not take land without consent, Bhakiyu's strike ends
मुरादाबाद। 11 गांवों में भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना एमडीए वीसी से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। एमडीए उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि बिना सहमति भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। इससे पहले पूरे दिन धरनास्थल पर किसान नेताओं ने पंचायत की और नारेबाजी कर एमडीए प्रशासन पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने 1250 हेक्टेयर क्षेत्र में नया शहर बसाने की योजना के तहत 11 गांवों के किसानों की भूमि आपसी सहमति से लेने की सूचना जारी की थी। इसके बाद से ही संबंधित क्षेत्र के किसान और किसान संगठन इसका विरोध करते आ रहे हैं। योजना को रद्द करने की मांग को लेकर भाकियू (टिकैत) के नेताओं की अगुवाई में किसानों ने एमडीए दफ्तर पर तीन दिन पहले अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था।
विज्ञापन

प्रशासन की पेशकश पर भाकियू के प्रतिनिधि मंडल की शाम को वीसी से वार्ता हुई। एमडीए वीसी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि एमडीए प्रशासन बिना किसानों की सहमति के उनकी भूमि नहीं लेगा। इसके अलावा किसानों ने अगर अपने स्वयं के रहने के लिए कोई आवास बनाया है तो कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन अगर कहीं अवैध प्लाटिंग होगी तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसान नेता इस पर सहमत हो गए। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। वीसी से हुई वार्ता में भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नो सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. चरन सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, राजेंद्र सिंह, और शीषपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed