{"_id":"586df28e4f1c1b1c7e15a60a","slug":"mda-silently-acaution","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ः भूखंड की गुपचुप नीलामी में सियासी दबंगई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ः भूखंड की गुपचुप नीलामी में सियासी दबंगई
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
एएमडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ सौ वर्ग मीटर के एक भूखंड की नीलामी को लेकर एमडीए में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। भाजपा नेता जसवीर सिंह और कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के रिश्तेदार ठेकेदार नसीम के बीच सचिव आफिस में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के समर्थकों में मारपीट के बीच सचिव आफिस में तोड़फोड़ भी की गई।
जिससे वहां अफरातफरी मच गई। एमडीए सचिव की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन उससे पहले ही दोनों पक्ष मौके से खिसक गए। सचिव ने पुलिस को दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कांठ रोड स्थित मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) के दफ्तर में बुधवार दोपहर 800 मीटर के कामर्शियल भूखंड की नीलामी होनी थी। जिसमें कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार ठेकेदार नसीम समेत कुल आठ आवेदक बोली लगाने एमडीए पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई, भाजपा नेता जसवीर सिंह ने एमडीए पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जसवीर का दावा था कि जमीन उनकी है और उनके पास हाईकोर्ट का स्टे है। हाईकोर्ट का स्टे देखकर सचिव केएन सहगल ने नीलामी प्रक्रिया रोकने का आदेश दिया। नीलामी को रुकवाकर सचिव अपने कमरे में चले गए तो नीलामी में हिस्सा लेने पहुंचे ठेकेदार नसीम समेत बाकी आवेदक भी सचिव क कमरे में जा पहुंचे।
आवेदकों ने नीलामी प्रक्रिया रोकने पर हंगामा शुरू कर दिया। इनके पीछे भाजपा नेता जसवीर सिंह भी वहां पहुंच गए। इस बीच जसवीर और नसीम के बीच कहासुनी हो गई। नौबत दोनों पक्षों में मारपीट तक आ गई।
एमडीए अफसरों का कहना है कि दोनों पक्षों ने कुर्सियां उठाकर फेंकना और सचिव आफिस में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सचिव के आफिस में तोड़फोड़ शुरू हुई तो तुरंत पुलिस कॉल की गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों पक्ष मौके से खिसक चुके थे।