फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA runs JCB in 29 bighas in Chaudharpur and Bhainsia

Moradabad News: एमडीए ने चौधरपुर और भैंसिया में 29 बीघा में चलाई जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
MDA runs JCB in 29 bighas in Chaudharpur and Bhainsia
मुरादाबाद। एमडीए की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को चौधरपुर और भैंसिया गांव में 29 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाॅटिंग पर जेसीबी चलाई। इस दौरान काफी संख्या में निर्माण ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

एमडीए के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ग्राम चौधरपुर में जेसीबी के साथ पहुंची। टीम ने दिलावर आदि द्वारा करीब20 बीघा भूमि पर अवैध रूप से की गई प्लाॅटिंग और निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। इसी प्रकार ग्राम भैंसिया में डॉ. हाशम, अशरफ एवं हाकम ने लगभग नौ बीघा भूमि पर अवैध ढंग से प्लॉटिंग की थी। इस पर भी जेबीसी चलाई गई। इस कार्रवाई में प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्रवर्तन टीम के कर्मचारी मौजूद रहे। प्राधिकरण ने लोगों से अपील है कि बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण कार्य नहीं करेगा।
विज्ञापन

इस मामले में अनियमितता सामने आने पर प्राधिकरण सुसंगत धारा में कार्यवाही करते हुए कभी भी ध्वस्त कर सकता है। कुछ स्थानों पर अनियोजित रूप से अवैध प्लाॅटिंग के मामले प्रकाश में आए हैं। ऐसे समस्त भूखंड अवैध हैं। इन भूखंडों पर कोई भी निर्माण अवैध माना जाएगा। प्राधिकरण कभी भी ऐसे निर्माणों को चिन्हित कर नियमानुसार ध्वस्त कर सकता है। जिसकी सभी जिम्मेदारी निर्माणकर्ता के ऊपर होगी। कोई भी भवन एवं भूखंड क्रय करने के पूर्व वैधता की जानकारी प्राधिकरण कार्यालय से लोग पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed