फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA runs bulldozer on illegal plotting of 25 bighas in mine

Moradabad News: एमडीए ने खदाना में 25 बीघे की अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
MDA runs bulldozer on illegal plotting of 25 bighas in mine
मुरादाबाद। एमडीए की प्रवर्तन टीम ने खदाना गांव के नजदीक 25 बीघा में निर्मित अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गांव के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन

एमडीए के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन की टीम जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ बृहस्पतिवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने ग्राम खदाना में दस बीघा में अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण का मानना है कि यह प्लाटिंग अकरम ने की थी। इस मामले में पहले समीक्षा भी की गई थी। इसी गांव के बलवीर और लखपत ने भी सात और आठ बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की थी। प्रवर्तन टीम ने जेसीबी से 15 बीघा में निर्मित निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम ने शेरुआ चौराहा दिल्ली रोड बाईपास पर प्रियांशु गुप्ता के लगभग 180 वर्ग गज में किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया। इस कार्रवाई में प्राधिकरण की सहायक अभियंता मेधा यादव, अवर अभियंता केके शुक्ला , मुकेश सक्सेना एवं सभी प्रवर्तन टीम के कर्मचारी पुलिस फोर्स के साथ गए थे।
विज्ञापन

बगैर नक्शा पास कराए न करें निर्माण
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण कार्य न करें। ऐसा पाए जाने पर प्राधिकरण नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसे कभी भी ध्वस्त कर सकता है। कुछ स्थानों पर अनियोजित रूप से अवैध प्लाटिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article