फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA has not released the ranking of architects for two months

Moradabad News: एमडीए ने दो माह से जारी नहीं की आर्किटेक्ट की रैंकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
MDA has not released the ranking of architects for two months
मुरादाबाद। एमडीए द्वारा शुरू की गई नक्शा बनाने वाले शहर के शीर्ष पांच पंजीकृत आर्किटेक्ट की रैंकिंग जारी करने की व्यवस्था दो माह से ठप है। रैंकिंग से शहरवासियों को अच्छे आर्किटेक्ट की जानकारी मिलती थी, जिससे उन्हें नक्शा बनवाने में आसानी होती थी। एमडीए वीसी रहे शैलेष सिंह के तबादले के बाद से रैंकिंग जारी करने पर विराम लग गया।
विज्ञापन

शैलेष कुमार सिंह ने एक मार्च को शहर के शीर्ष पांच पंजीकृत आर्किटेक्ट्स की रैंकिंग जारी की थी। इसमें अनुज गुप्ता ने पहला, जसवंत सिंह ने दूसरा, मोहम्मद जकी ने तीसरा, अंतरिक्ष राठी ने चौथा और अंकित सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया था। दावा किया था यह रैंकिंग आर्किटेक्ट्स द्वारा एमडीए कार्यालय में प्रस्तुत किए गए नक्शों की गुणवत्ता के आधार पर जारी की गई है।
विज्ञापन

एमडीए का प्रयास था कि लोग अच्छे आर्किटेक्ट से नक्शा बनवाएं, जिससे उन्हें भटकना न पड़े, इसलिए यह रैंकिंग की व्यवस्था बनाई गई थी। साथ ही यह भी कहा गया था कि यह रैंकिंग हर मार आर्किटेक्ट्स के कार्यों की गुणवत्ता के आधार पर अपडेट होगी। हालांकि, दो बार रैंकिंग जारी होने के बाद पिछले दो माह से यह व्यवस्था ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पिछली रैंकिंग ही एमडीए के नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस बारे में नए एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने अनभिज्ञता जताते हुए जानकारी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed