फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA board meeting today, rates of Sahyadri scheme plots will be decided

Moradabad News: एमडीए बोर्ड बैठक आज, सहयाद्री योजना के भूखंडों की दरें होंगी तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
MDA board meeting today, rates of Sahyadri scheme plots will be decided
मुरादाबाद। एमडीए बोर्ड की बैठक में मंगलवार को सहयाद्री योजना के अंतर्गत आने वाले भूखंड, फ्लैट आदि की दरें तय की जाएंगी। इसके बाद पूरी रिपोर्ट रेरा को भेजी जाएगी। एमडीए कार्यालय में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक मंगलवार को होगी। इस बैठक में सोनकपुर पुल के नजदीक बनी आवासीय योजना सहयाद्री की दरें तय की जाएंगी। 50 हेक्टेयर क्षेत्र वाली इस योजना में आवासीय, व्यावसायिक, नर्सिंग होम, स्कूल आदि के करीब 1600 भूखंड होंगे। योजना में 160 ई-डब्ल्यूएस, 160 एलआईजी, 50 एमआईजी, 64 एमएमआई आवासीय समेत 434 आवासीय भवन होंगे। सभी भूखंड 24 मीटर चौड़े मुख्य मार्ग के पास होंगे। 800 सीटर ऑडिटोरियम सह कन्वेंशन सेंटर की भी स्थापना होगी। ग्यारह साल पहले बनी सोनकपुर आवासीय योजना को सहयाद्री के रूप में परिवर्तित किया गया है। एमडीए के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने बताया कि बैठक में योजना के तहत आने वाले भूखंड और फ्लैट की दरें तय की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed