फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MD says power should not be cut without a fault; supply must remain uninterrupted during rains.

Moradabad News: एमडी बोले, बिना फाल्ट न कटे बिजली, बारिश में हो निर्बाध आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
MD says power should not be cut without a fault; supply must remain uninterrupted during rains.
मुरादाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बुधवार को मुरादाबाद नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। मुख्य अभियंता कार्यालय में आयोजित बैठक में राजस्व वसूली, लाइन लॉस, स्मार्ट मीटर, बिलिंग, उपभोक्ता सेवाओं और तकनीकी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के बाद दिल्ली रोड पर विद्युत पोल व ट्रांसफार्मरों का जायजा लिया। बैठक में प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में उपभोक्ताओं को बिना बाधा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। खराब ट्रांसफार्मर व फाल्ट को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने बिलिंग व्यवस्था में सुधार, स्मार्ट मीटर लगाने की गति बढ़ाने और राजस्व वसूली में तेजी लाने पर भी जोर दिया। प्रबंध निदेशक ने विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति बनाए रखने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन



बैठक के बाद प्रबंध निदेशक ने मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित स्काडा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निजी कंपनी को निर्देश दिए कि इस सेंटर को जल्द चालू किया जाए। बैठक में मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल, एसई प्रशांत कुमार सहित अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed