फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MD Inter College Kanth players dominate in weightlifting

Moradabad News: भारोत्तोलन में छाए एमडी इंटर कॉलेज कांठ के खिलाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
MD Inter College Kanth players dominate in weightlifting
मुरादाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता मंगलवार को केजीके इंटर कॉलेज में हुई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक व बालिका वर्ग में स्नैच और क्लीन एंड जर्क श्रेणी में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। उन्होंने हर वर्ग में स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के संयोजक केजीके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुराली लाल व बालिका वर्ग की संयोजक बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीति भारद्वाज ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का आगाज किया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में आंचल, 49 किलो में खुशी, 55 किलो में नैना वर्मा, 87 किलो में हैप्पी विजेता रहीं। सीनियर बालक वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में अविनाश शर्मा, 61 किलो में राम ढाका, 67 किलो में तुषार चौधरी, 73 किलो में पृथ्वी सिंह, 81 किलो में यशवीर चौधरी, 89 किलो में अनिक विश्नोई विजेता रहे। निर्णायक के रूप में सतेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सर्वेश कश्यप व चयनकर्ता के रूप में दीपक कुमार गोला, पदम सिंह, श्यामवीर सिंह, मंजू कुमारी, ममता, नेहा सैनी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज, रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, केजीके इंटर कॉलेज, त्रिवेणी इंटर कॉलेज, एसडीएम इंटर कॉलेज आदि ने प्रतिभाग किया।


जूनियर बालक वर्ग का परिणाम
भार वर्ग विजेता
49 किलो केशव सिंह
55 किलो अमित
61 किलो निखिल कुमार
67 किलो निखिल कुमार वर्मा
73 किलो गुरुबख्श
81 किलो अमन सती
96 किलो आदिश यादव
102 किलो रजनीश

जूनियर बालिका वर्ग का परिणाम
भार वर्ग विजेता
40 किलो खुशी
45 किलो कसक
49 किलो वर्षा
55 किलो खुशी सैफी
59 किलो कोमल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed