{"_id":"68e9d150ebce29b11f057ece","slug":"mayawati-has-been-my-guest-i-have-had-relationship-with-elders-sp-leader-azam-khan-praised-mayawati-in-rampur-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'वो मेरी मेहमान रह चुकी, बड़ों से रिश्ता रहा', आजम ने की मायावती की तारीफ, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'वो मेरी मेहमान रह चुकी, बड़ों से रिश्ता रहा', आजम ने की मायावती की तारीफ, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
Sat, 11 Oct 2025 09:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:22 AM IST
सार
सपा नेता आजम खां ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मायावती मेरी मेहमान रह चुकी हैं, बड़ों से रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी बात नहीं कह सकता जो दुख का कारण बने।
विज्ञापन
आजम खां और मायावती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती की जमकर तारीफ करते हुए बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह और पूरा देश मायावती का सम्मान करता है और वह एक बड़े जनसमूह की नेता हैं।
आजम खां के इस बयान से उन उन चर्चाओं को एक बार फिर बल मिल गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि आजम बसपा की तरफ रुख कर सकते हैं। मीडिया को दिए इंटरव्यू में आजम खां ने मायावती के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद किया।
कहा, जब वह रैली में रामपुर आईं थीं, तब मेरी मेहमान थीं। मेरा उनके बड़ों से भी रिश्ता रहा है। उन्होंने एक दिलचस्प वाकया साझा करते हुए कहा, ये बात किसी को नहीं मालूम कि लखनऊ में सुबह जब मैं फज्र की नमाज पढ़ता था, तब कांशीराम जी उनसे (मायावती) मिलने आते थे और आधा-एक घंटे बात करके जाते थे।

Trending Videos
मायावती के प्रति सम्मान जताते हुए आजम खां ने कहा कि मैं कोई ऐसी बात नहीं कह सकता जो उनके लिए दुख का कारण बने या शिकायत का सबब बने।
लखनऊ रैली के आरोपों पर क्या कहा आजम खां ने
लखनऊ रैली में मायावती की ओर से सपा सरकार पर लगाए गए आरोपों के सवाल पर आजम खां ने सफाई देते हुए कहा, ये राजनीतिक सवाल है और उनकी राजनीतिक शिकायत है। इसका जवाब जो हमारे यहां उनके स्तर के हैं, वे ही देंगे।

पिछले दस वर्षों को याद करते हुए उन्होंने कहा, मैं तो आठ-दस बरस से ऐसे हालात का शिकार हूं कि मुझे यही नहीं मालूम कौन सा पार्क कहां था, कहां है। दस साल बड़े ही सख्त गुजरे हैं।
'कोशिश करेंगे कि उनकीशिकायतों का समाधान हो'
भविष्य की संभावना पर बात करते हुए आजम खां ने कहा, अगर हम सत्ता में आते हैं, जिसकी उम्मीद की जा सकती है, तो कोशिश करेंगे कि उनकी (मायावती) शिकायतों का समाधान हो और आगे उन्हें ऐसी किसी शिकायत का मौका न मिले।