फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maulana Gufran was released by NIA

एनआईए की हिरासत से तीन दिन बाद घर पहुंचा गुफरान, देखने के लिए जुटी गांववालों की भीड़

Sun, 20 Jan 2019 01:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
Maulana Gufran was released by NIA
एनआईए की टीम - फोटो : फाइल फोटो

करीब 14 दिनों तक रिमांड में रखने के बाद हिरासत में लिए गए बांसखेड़ी के मौलाना गुफरान को एनआईए ने छोड़ दिया। एनआईए की हिरासत से तीन दिन बाद वह शनिवार को गांव पहुंचा। जहां उसे देखने के लिए गांववालों की भीड़ जुट गई। नौ बार की पूछताछ के बाद एनआईए ने 16 जनवरी को उसे हिरासत में ले लिया था। हालांकि सोमवार को एनआईए ने गुफरान को फिर दिल्ली बुलाया है।

विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी निवासी गुफरान 26 दिसंबर को अमरोहा से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल और हापुड़ से गिरफ्तार मुफ्ती शाकिब के संपर्क में था। एनआईए गुफरान से तीन जनवरी से पूछताछ कर रही थी। 16 जनवरी को हिरासत में लेने के बाद एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के गुफरान के घर पर छापा मार दिया था। 
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान एनआईए गुफरान को गांव लेकर पहुंची थी। जहां एनआईए ने गुफरान के घर की पांच घंटे तलाशी ली। टीम ने संदिग्ध के शैक्षिक प्रमाण पत्र, उसके पिता और भाई के मोबाइल, आईकार्ड समेत करीब छह सामान कब्जे में ले लिया। बुधवार से एनआईए की हिरासत में रहा गुफरान शनिवार दोपहर अपने गांव पहुंचा। तीन दिन हिरासत में रखने के बाद एनआईए ने उसे घर भेज दिया। सोमवार को एनआईए ने उसे दिल्ली ऑफिस में उपस्थित रहने को कहा है। गुफरान के गांव पहुंचने पर उसके घर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed