{"_id":"5c0c49d2bdec22414e431828","slug":"maswasi-police-post-line-hazir-in-rampur-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी को छोड़ मसवासी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, अवैध खनन नहीं रोक पाने पर एसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी को छोड़ मसवासी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, अवैध खनन नहीं रोक पाने पर एसपी ने की कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 09 Dec 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसवासी क्षेत्र में अवैध खनन नहीं रोक पाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने चौकी में तैनात दरोगा को छोड़कर दो हेड कांस्टेबिल और पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
स्वार थाना क्षेत्र के मसवासी क्षेत्र अवैध खनन का गढ़ माना जाता है। अधिकारियों के आदेश के बाद भी मसवासी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी शिवहरि मीना ने चौकी में तैनात दो हेड कांस्टेबिल और पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी प्रभारी की तैनाती अभी कुछ दिन पहले ही हुई है।
विज्ञापन
मसवासी चौकी में तैनात दरोगा अमित कुमार को छोड़कर चौकी में तैनात हेड कांस्टेबिल मलखान और धीर सिंह के अलावा सिपाही अमित, सोमवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह को लाइन भेज दिया गया है। उनके जगह पर नए सिपाही तैनात किए गए हैं। एसपी ने जिले भर में 40 सिपाहियों को इधर से उधर करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन