{"_id":"613132c48ebc3ea6a952faeb","slug":"master-trainers-taught-election-tricks-to-congress-office-bearers-city-news-mbd4013184124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर ट्रेनरों ने कांग्रेस पदाधिकारियों को सिखाए चुनावी गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर ट्रेनरों ने कांग्रेस पदाधिकारियों को सिखाए चुनावी गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरों ने पदाधिकारियों को भाजपा के दुष्प्रचार से निपटने के गुर सिखाए। पांच मास्टर ट्रेनरों ने स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की भूमिका को लेकर वास्तविकता से तथ्यों सहित पार्टी नेताओं को अवगत कराया।
गुरुवार को कांग्रेस की जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर कचहरी कंपाउंड के आईएमए सभागार में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने राष्ट्रगान के साथ किया। उन्होंने प्रदेशभर में आयोजित होने वाले इन शिविरों को प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी के लिए उपयोगी बताया।
इसमें जिले के सभी पदाधिकारियों, आठ ब्लॉक अध्यक्ष व न्याय पंचायत अध्यक्षों आदि के साथ महानगर के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। दूसरे स्थानों से आए प्रशिक्षिकों ने इस दौरान दांडी मार्च, असहयोग आन्दोलन, आजाद हिंद फौज, सावरकर माफी से लेकर महात्मा गांधी हत्याकांड को लेकर संघ की संदिग्ध भूमिका के बारे में कांग्रेसियों को विस्तार से अवगत कराया। प्रशिक्षण में बेहतर बूथ प्रबंधन की बारीकियां समझाने के साथ ही सोशल मीडिया की भूमिका को भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
विज्ञापन
शिविर में प्रशिक्षक के रूप में प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी, मनोज सिंह, प्रो. यशपाल, हरीश गंगवार एवं माजिद हुसैन ने विभिन्न विषयों पर वक्तव्य दिए। इस दौरान प्रभारी अरशद गुड्डू, जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद, प्रवक्ता सुधीर पाठक, अनूप दुबे, अजय सारस्वत सोनी, असद मौलाई, इरम कदीर, अफजल साबरी हैप्पी, विनोद गुम्बर, नरेंद्र सिक्का, विजय राज सैनी, अनिल शर्मा, गय्यूर अंसारी, मोहतशीम मुख्तार आदि मौजूद रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष से हुई नोकझोंक
आईएमए हॉल में पदाधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति है। इसके लिए 250 पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें जिला के पदाधिकारी, आठ ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, शहर इकाई के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष शामिल थे। बताया जाता है कि इसी समय पूर्व जिलाध्यक्ष अपने साथियों के संग शिविर में पहुंचे। वह हॉल में अंदर जाने लगे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इससे वह नाराज हो गए और उनके साथियों की पदाधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई। जलपान के समय उन्होंने इसकी शिकायत राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम से की। उन्होंने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने इस तरह की घटना से इनकार किया है।