{"_id":"60bd39a98ebc3e8662128072","slug":"massive-fire-in-wax-factory-city-news-mbd3913747125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोम की फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोम की फैक्टरी में लगी भीषण आग
विज्ञापन
मोम की फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक मोम की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखा माल और मशीनें जल गईं। वहीं, दमकल कर्मीचार घंटे बाद आग पर काबू पा सके। गनीमत रही कि हादसे के समय फैक्टरी में कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, फैक्टरी मालिक ने शार्ट सर्किट को आग की वजह बताया है।
रामपुर रोड स्थित प्रेम वंडर लैंड के समीप अभिषेक इंपोर्ट्स एंड वैक्स ट्रेडिंग फैक्टरी से मोम फैक्टरी है। विदेशों से कच्चा माल मंगाकर उससे मोम तैयार करके और मोमबत्तियां आदि बनाकर देश-विदेश भेजी जाती हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। गार्ड ने फोन करके फैक्टरी मालिक अभिषेक अग्रवाल को आग लगने की सूचना दी। फैक्टरी मालिक बेटे यश अग्रवाल और पिता जेके अग्रवाल के साथ फैक्टरी पहुंचा। दमकल को फोन किया गया, लेकिन फोन व्यस्त आता रहा। कर्मचारियों को दमकल कार्यालय भेजकर आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। फैक्टरी मालिक के मुताबिक गाड़ी में पानी बेहद कम था, इसलिए पांच मिनट में गाड़ी खाली हो गई। इसके बाद दूसरी गाड़ी आने में आधे घंटे का समय लग गया, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। साढ़े नौ बजे दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लग गईं। आग बुझाने में दमकल की छह गाड़ियों का पानी खर्च हुआ। इसके बाद दोपहर बारह बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। फैक्टरी मालिक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रविवार को कोरोना कार्फ्यू के कारण फैक्टरी बंद थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के प्रोडक्शन एरिया में रखा कच्चा और तैयार माल जल गया है। मशीनों को भी नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि प्रोडक्शन एरिया में लगी लोहे की छत, जीने की रेलिंग तक गिर गईं। उनके बेटे यश अग्रवाल ने कहा कि यदि दमकल की गाड़ियां जल्दी आ जातीं तो इतना नुकसान नहीं होता।
कुछ दिन बाद अमेरिका भेजना था माल
फैक्टरी मालिक अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि करीब चार कंटेनर माल जोकि बनकर तैयार था, आग के कारण वह जल गया। यह माल आर्डर पर तैयार किया गया था और कुछ दिन बाद अमेरिका भेजना था। उन्होंने कहा कि मशीन जल जाने के कारण इसकी भरपाई भी नहीं हो सकती। फैक्टरी मालिक ने बताया कि आसपास के कुछ गांवों की महिलाएं लघु एवं कुटीर उद्योग के जरिए उनकी फैक्टरी से जुड़ीं हैं और माल तैयार करती हैं।