{"_id":"6a2487e6199edfdeeb08dcca","slug":"mass-wedding-with-idol-worshipper-in-delhi-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-919337-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिल्ली में मुरादाबाद की युवती से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिल्ली में मुरादाबाद की युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ दिल्ली में दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती और उसके पिता से 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है। पीड़िता के पिता ने पति और सास-ससुर पर भी साजिश के आरोप लगाए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति, सास-ससुर, दिल्ली के दो युवक और दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कटघर थाने में पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 अगस्त 2013 को उसकी बेटी की शादी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर थानाक्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। दो साल पहले बेटी के पति ने जसपुर में जिम खोला था। 25 लाख रुपये उससे लिए थे। दिसंबर 2025 को उसकी बेटी को पति और सास-ससुर ने दिल्ली में फिजिकल ट्रेनिंग और योगा का कोर्स करने के लिए दिल्ली भेज दिया था।
दिल्ली के रोहिणी स्थित योगा स्कूल में उसकी मुलाकात में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी भविष्य से हुई। फरवरी 2026 को भविष्य युवती को अपनी बुआ अनीता पनवर के घर नजफगढ़ ले गया। आरोप है कि वहां अनीता पनवर और सरला देवी ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशा दे दिया। जिसके बाद आरोपी भविष्य और उसके बुआ के बेटे मुकुल ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
पीड़िता होश में आई तो आरोपियों ने उससे 20 लाख रुपये की मांग की। घबराई युवती अपने पिता के घर आ गई और आत्महत्या की कोशिश की। एक जून 2026 की आरोपी भविष्य मुरादाबाद में रंगदारी की रकम लेने के लिए पहुंच गया। पीड़िता के पिता का कहना है कि उसने वीडियो कॉल की थी तब पता चला कि कार में आरोपी भविष्य के साथ उसकी बेटी का पति भी मौजूद था।