फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mason tied to a tree and beaten up for bending the ladder

सीढ़ी झुकने पर राजमिस्त्री को पेड़ से बांधकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mason tied to a tree and beaten up for bending the ladder
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले राज मिस्त्री ने कुछ लोगों पर पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसने गांव में एक व्यक्ति का जीना बनाया था। लेकिन जीना झुक गया। जिससे नाराज होकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कटघर के हृदयपुर निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि उसका भतीजा मुन्नू राज मिस्त्री है। मुन्नू ने पांच दिन पहले गांव निवासी चरन सिंह का जीना बनाया था। गुरुवार को उसने खुद ही शटरिंग खोल दी। जिससे जीना बीच से झुक गया। इस पर चरन सिंह ने मुन्नू को अपने घर बुलाया और रस्सी के जरिए उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद डंडे से उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर मुन्नू के परिजन पहुंच गए और उन्होंने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद वह मुन्नू को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मामूली मारपीट हो गई थी। एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed