फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mason falls from a height of 15 feet while working at the museum near Company Bagh.

Moradabad News: कंपनी बाग के पास म्यूजियम में काम करते समय 15 फीट ऊंचाई से गिरा राजमिस्त्री

Mon, 24 Aug 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 24 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mason falls from a height of 15 feet while working at the museum near Company Bagh.
मुरादाबाद। कंपनीबाग के नजदीक म्यूजियम निर्माण के दौरान रविवार की दोपहर एक राजमिस्त्री लगभग 15 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में उपचार कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए लेकर जाने की सलाह दी है। रामपुर जिले के टांडा ओबरी निवासी राजमिस्त्री अकिल कंपनी बाग के नजदीक म्यूजियम में रविवार की दोपहर करीब करीब 15 फीट ऊंचाई पर पाड़ बांधकर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके शरीर का संतुलन बिगड़ गया और लड़खड़ाते हुए नीचे गिर गए। राज मिस्त्री के नीचे गिरने पर आवास सुनकर आस पास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान मजदूरों ने घायल साथी को उठाया। राज मिस्त्री के सिर से खूब बह रहा था। उसके शरीर में काफी चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से राज मिस्त्री को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार बाद राज मिस्त्री को किसी बड़े अस्पताल में लेकर जाने की सलाह दी है। इस बारे में ठेकेदार रियाज ने बताया कि म्यूजियम का काम नगर निगम की ओर एक फर्म करा रही है। घायल राज मिस्त्री को दैनिक मजदूरी पर काम करने के लिए लाया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed