फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mason committed suicide by hanging himself

Moradabad News: फंदे पर लटक कर राजमिस्त्री ने दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mason committed suicide by hanging himself
मुरादाबाद। मझोला के कांशीराम नगर में शुक्रवार की रात राज मिस्त्री ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। बताया जा रहा है कि राजमिस्त्री की छह माह पहले शादी हुई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। इसी बात को लेकर राजमिस्त्री तनाव में रहता था।
विज्ञापन

26 वर्षीय राजमिस्त्री अनेकपाल अपने पिता भूरे के साथ मझोला के कांशीराम नगर में रहता था। अनेक पाल के बहनोई दिनेश ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले अनेकपाल की शादी रामपुर के टांडा में रहने वाली मधू के साथ हुई थी। पति पत्नी में अनबन होने के कारण वह अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अनेकपाल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और चादर को फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। पिता भूरे ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद भूरे गांगन तिराहे पर रहने वाले अपने दामाद दिनेश के घर पहुंच गए। वह दिनेश को बुलाकर घर आ गए। दिनेश और पड़ोस के लोगों ने धक्का मारकर दरवाजा खोल लिया। इसके बाद देखा तो अनेक पाल फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अनेक पाल के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अनेक के पिता और बहनोई ने बताया है कि वह कुछ समय से तनाव में रह रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed