फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mashayek Board is serving without discrimination: Kadiri

बिना भेदभाव मशायख बोर्ड कर रहा सेवा : कदीरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Mashayek Board is serving without discrimination: Kadiri
मुरादाबाद। ईद मिलादुन्नबी के माैके पर ऑल इंडिया उलमा मशायख बोर्ड मुरादाबाद ने टीबी के 251 मरीजों को गोद लिया। बुधवार को पंचायत भवन में इन मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। साथ ही शिविर लगाकर 300 से अधिक मरीजों की सेहत की जांच की गई।
विज्ञापन


मुफ्ती मुस्तेजाब हुसैन कदीरी ने कहा कि मठ, गुरुद्वारों की तरह की खानकाहे और उलमा मशायख बोर्ड बिना भेदभाव सेवा कार्य कर रहा है। राज्यपाल के आह्वान पर टीबी मुक्त भारत के तहत मशायख बोर्ड ने टीबी के 251 मरीजों को गोद लिया है। मोहम्मद अजीम अशरफ ने कहा कि मशायख बोर्ड समाज में बिना भेदभाव के मदद के लिए तत्पर रहता है।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. कुलदीप सिंह ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए स्वस्थ दिनचर्या जरूरी है। नियमित टीकाकरण से बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। डाॅ. मुहम्मद जावेद को बोर्ड की ओर से उनके गांव स्थित कारवां लाइब्रेरी लालपुर गंगवारी के लिए पुस्तक भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दाैरान डीटीओ डाॅ. एनके कुरैचया, सैयद अहमद कमाल गुल्लू मियां, पादरी डेनियल मसीह, सरदार भूपेंद्र सिंह, नवाब हयामुन्नबी खां, सैयद अली नईम चिश्ती, सैयद सरवर मियां, सैयद नजमी मियां, कारी सखावत हुसैन अशरफी, वसीम कादरी आदि मौजूद रहे।

000

नहीं पहुंचे मशायख बोर्ड के संस्थापक

उलमा मशायख बोर्ड के संस्थापक अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन सैयद मुहम्मद अशरफ अशरफी कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। उन्होंने वीडियो काॅल के जरिये बताया कि ट्रेन लेट होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। कहा कि पूरी दुनिया में हजरत मुहम्मद साहब को मोहसिने इंसानियत कहा जाता है। सबकी मदद होनी चाहिए। हर एक जरूरतमंद तक आप पहुंचें। लोगों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed