फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   marry with girl form jail fear

जेल जाने के डर में युवक ने प्रेमिका से किया निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
marry with girl form jail fear
पाकबड़ा। प्रेमी का रिश्ता दूसरी युवती से तय होने पर प्रेमिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। जेल जाने के डर से युवक प्रेमिका से शादी करने को राजी हो गया। दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत चली। शुक्रवार रात निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन

मामला पाकबड़ा के एक मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि तीन साल से युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इसी बीच प्रेमी का रिश्ता उसके घरवालों ने किसी दूसरी लड़की के साथ तय कर दिया। जब प्रेमिका को इसकी जानकारी हुई तो उसनेे हंगामा शुरू कर दिया। प्रेमी से बात की तो वह भी शादी करने से मुकर गया। इसके बाद प्रेमिका पाकबड़ा थाने पहुंच गई। उसने प्रेमी पर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उसने पुलिस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। इसके बाद इस मामले में पंचायत हुई। तब युवक शादी के लिए तैयार हो गया। दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। पाकबड़ा थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed