फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman was harassed and given triple talaq for not giving birth to a son

Moradabad News: बेटा पैदा नहीं होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित, तीन तलाक दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman was harassed and given triple talaq for not giving birth to a son
मुरादाबाद। मुगलपुरा पुलिस ने पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का केस दर्ज किया है। आरोप है कि बेटा पैदा नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद गली नंबर दो निवासी चांदनी का निकाह 25 अक्तूबर 2014 को नागफनी के दौलतबाग मेराज वाली गली निवासी मो. आसिम के साथ हुआ था। चांदनी ने परेशान होकर एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति आसिम, सास मुर्सरत जहां, अरशद व कासिम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का कहना था कि वह यह सोच कर सबकुछ सहती रही कि कुछ दिन बाद सब ठीक हो जाएगा। उसने एक पुत्री को जन्म दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ससुरालियों की प्रताड़ना और बढ़ गई। ससुराली कहते थे कि उनको बेटा चाहिए था। अब इस बेटी का खर्चा हम नहीं उठाएंगे। पीड़िता का आरोप है कि 20 अप्रैल 2024 को पति और ससुरालियों ने उसे मारपीट कर बच्ची समेत घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक देकर कहा कि अब तुमसे मेरा कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद साजिश करके पति ने दूसरी लड़की से निकाह भी कर लिया। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसएचओ नागफनी उमाशंकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article