फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman thrown out of home for car and Rs 5 lakh

Moradabad News: कार व पांच लाख के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Thu, 02 Oct 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 02 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of home for car and Rs 5 lakh
कांठ। छजलैट के राणा नंगला निवासी विवाहिता कशिश चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी पांच जून 23 को अमरोहा के थाना नौगांवा सादात के गांव कासमपुर मेव निवासी शिवम से हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि दिए गए दान दहेज से पति और ससुराल वाले खुश नहीं हुए। यह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और पांच लाख रुपये की मांग कर आए दिन गाली गलौज व मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी के चलते इन्होंने छह महीने पहले उसे मारपीट कर डेढ़ साल के बेटे सहित घर से निकाल दिया। वह मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद उसने अपने व बच्चे के भरण पोषण का मुकदमा परिवार न्यायालय में दायर कर दिया। आरोप है कि इसका पता लगने पर पांच सितंबर को पति शिवम, सास सुनीता,ननद शिवांकी, ननदोई सतेंद्र तथा मामा राजीव और नरेंद्र मायके आए और मारपीट करने लगे। गांव वालों के आ जाने पर यह जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed