फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   married woman re-marry with with her boyfriend in the presence of up cm yogi adityanath

यूपी: पति को धोखा देकर की प्रेमी से शादी, कार्यक्रम में सीएम योगी थे मौजूद

Fri, 29 Nov 2019 04:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Nov 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
married woman re-marry with with her boyfriend in the presence of up cm yogi adityanath
आरोपी महिला की पहली शादी की फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एक विवाहिता ने शादी अनुदान के लालच में पहले पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ शादी कर ली। पहले पति की मां ने अफसरों से शिकायत की तब मामला खुला। मामला सामने आने के बाद समाज कल्याण अधिकारी ने एडीओ पंचायत कल्याणपुर बृजेश कुमार को तत्काल प्रभार से हटाकर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। सीडीओ ने मामले में एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बिलसंडा ब्लॉक में 14 नवंबर को 525 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ स्वयं विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने गांव आए थे। सुशीला देवी नामक महिला ने भी सामूहिक विवाह में प्रेमी के साथ सात फेरे ले लिए। 
विज्ञापन

जबकि महिला की पहली शादी पीलीभीत के सिविल लाइंस निवासी मोहित के साथ हो चुकी है। विवाहिता की पूर्व सास शांति देवी ने अफसरों से शिकायत कर बताया कि जिस सुशीला देवी ने सामूहिक विवाह में फेरे लिए उसकी शादी छह माह पहले उसके बेटे के साथ हुई है। उसने बेटे को धोखा देकर प्रेमी के साथ शादी कर ली। विवाह के लिए नाम, पता व अन्य अभिलेख उसके बेटे के लगाए। 
पूर्व सास ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बहू के मायके वाले उसे ले गए। वहीं से वह सामूहिक विवाह में शामिल हुई। 

51 हजार रुपये लेने की नीयत से बेटे को धोखा दिया। नूरपुर गांव में 14 नवंबर को मंच से सीएम योगी भाषण दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर मंदिर के निकट 525 जोड़ों की शादी हो रही थी। सीएम ने वर-वधू के सामूहिक रूप से आशीर्वाद भी दिया था। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सामूहिक विवाह में धोखाधड़ी का मामला सामने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। बीडीओ लिलौरीखेड़ा को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed