फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   married woman poisoned in domaestic strife

घरेलू कलह में विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
married woman poisoned in domaestic strife
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के गांव देवपुर में जहर के सेवन से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसके मायके वाले मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कटघर थाने में तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

अनु पुत्री छत्रपाल सिंह रामपुर जनपद के टांडा बादली की रहने वाली थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी कटघर थानाक्षेत्र के देवापुर गांव निवासी अरविंद कुमार के साथ हुई थी। अरविंद एक फर्म में नौकरी करता है। छत्रपाल ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद ससुराल वाले दहेज की डिमांड करने लगे। अनु की दो माह की एक बेटी भी है। आरोप है कि ससुराल वाले बेटी अनु को छोटी-छोटी बात को लेकर परेशान करते थे। शुरुआत में बेटी ससुरालियों का उत्पीड़न सहती रही। तब उत्पीड़न बढ़ने लगा तो उसने फोन करके जानकारी दी। ससुरालियों की मांग को पूरा भी करने की कोशिश की गई। रविवार रात अनु की तबियत खराब होने की सूचना मिली। सूचना पाकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे। देखा तो बेटी को मृत पाया। पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को बताया कि अनु ने जहर खाकर आत्म हत्या की है। लेकिन अनु के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ कटघर थाने में तहरीर दे दी है। सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed