फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman harassed for second car and cash as dowry

Moradabad News: दहेज में दूसरी कार और नकदी के लिए विवाहिता का उत्पीड़न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman harassed for second car and cash as dowry
मैनाठेर। दहेज उत्पीड़न के मामले एक विवाहिता ने अपने पति सुमनेश कुमार और उसके भाई हिमांशु समेत ससुराल पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दहेज में दूसरी कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट, प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता विवाहिता के अनुसार उसकी शादी 5 जून 2025 को सुमनेश कुमार के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में एक कार, सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद शादी के कुछ ही समय बाद पति सुमनेश कुमार, देवर हिमांशु और अन्य ससुरालियों ने दूसरी कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जब पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी तो वे परिवार के साथ ससुराल पहुंचे, जहां आरोपियों ने पीड़िता के भाई और भाभी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि 5 अक्तूबर 2025 को आरोपियों ने थाने में लिखित रूप से गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में परेशान न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद 7 नवंबर 2025 को एक बार फिर मारपीट कर उसे केवल पहने हुए कपड़ों में मायके छोड़ दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सुमनेश कुमार, हिमांशु , चंद्रभान सिंह, राकेश देवी,चंद्रसेन, सुनीता, अंकित कुमार, रिंकी, सचिन कुमार, विपिन कुमार, अंजू, ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed