फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman given triple talaq for not getting car in dowry

Moradabad News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman given triple talaq for not getting car in dowry
मुरादाबाद। दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि देवर ने छेड़खानी भी की। महिला के साथ मारपीट कर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। मझोला पुुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र की युवती का निकाह मैनाठेर क्षेत्र के एक युवक के साथ 21 जुलाई 2019 को हुआ था। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि निकाह के बाद से ससुराल के लोग उससे दहेज में कार की मांग करने लगे। इस बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया। फिर भी ससुरालियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। तीन बार उसे मारपीट कर ससुराल से निकाला गया। पंचायत होने के बाद वह समझौते के अनुसार ससुराल गई।
विज्ञापन

27 मई 2023 को वह कमरे में सो रही थी। इसी समय कमरे में घुसकर देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर देवर भाग निकला। विवाहिता ने देवर की शिकायत सास से की तो वह धमकाने लगी। कुछ देर बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंची तो पति, बहनोई और उसके दो दोस्त दो बाइक पर सवार होकर पहुंच गए। आते ही पति ने फिर मारपीट की और तीन तलाक देकर चला गया। थाना प्रभारी विप्लव शर्मा ने बताया कि इस मामले में पति सहित 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed