{"_id":"5898e7c94f1c1bc055378ee4","slug":"married-woman-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 07 Feb 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
FIRE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर के खानपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को कुर्सी से बांधकर जिंदा जला दिया। पकडे़ जाने के डर से शव को जंगल में ले जाकर अंतिम संस्कार करने लगे। इस दौरान गांव में रहने वाले विवाहिता के एक रिश्तेदार से पुलिस और मायके पक्ष को घटना की सूचना मिली।
पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जलती चिता से अधजला शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर मृतिका के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
पाकबाड़ा के लोधीपुर राजपूत गांव निवासी विजयपाल ने अपनी बेटी सीमा (22) की शादी 27 अप्रैल 2015 को भोजपुर के खानपुर गांव निवासी रामचंद्र के बेटे राकेश से की थी। दोनों परिवार के लोग मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। सीमा के पांच माह की एक बेटी है।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद फ्रिज, वाशिंग मशीन, भैंष और एक लाख रुपये दहेज में लाने के लिए ससुराल पक्ष के लोग सीमा पर दबाव बनाते थे। दहेज न मिलने पर उसे प्रताड़ित करते थे। सोमवार सुबह 10 बजे खानपुर निवासी उमेश ने विजयपाल को कॉल कर सीमा की मौत की जानकारी दी।
सूचना पर परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे। पूछताछ पर ससुरालियों ने बताया कि सीमा ने सुबह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कर आत्मदाह कर लिया है। उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बिना बताए शव का अंतिम संस्कार किए जाने पर परिजनों को शक हो गया, वह शव की तलाश में गांव के जंगल की ओर गए तो उन्हें जलती चिता दिखाई दी। परिजनों ने शव को चिता से बाहर निकलवाया और आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।