{"_id":"68bca2fb35f1add0830c6a84","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110174-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Sun, 07 Sep 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट के गांव मल्हपुर खईया निवासी रेखा उर्फ राधिका (28) की शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव रानी नांगल निवासी अनिल कुमार ने छजलैट थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी रेखा उर्फ राधिका की शादी 2018 में छजलैट के गांव मल्हपुर खईया निवासी शुभम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद दहेज के लिए बेटी से मारपीट करता था। मायके से पांच लाख रुपये लाने को कहता था। रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप लगाया कि शुक्रवार को दामाद ने दहेज के लालच में उसकी बेटी को मार दिया है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, एएसपी आईपीएस अभिनव द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मृतका के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसएचओ छजलैट संजय कुमार पांचाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। आगे जांच की जा रही है।