फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman died under suspicious circumstances

Moradabad News: शादी के दो साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
कुंदरकी (मुरादाबाद)। नगर के मोहल्ला कायस्थान में शुक्रवार सुबह विवाहिता रीना बी (23) पत्नी इमरान खान उर्फ बाबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने के लिए फुटेज लिए। मौके पर पहुंचे सीओ अंकित कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं ससुरालिय पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

चंदौसी नगर के मोहल्ला लक्ष्मनगंज में वारिस नगर निवासी सालिम खान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने मोहल्ला कायस्थान निवासी इमरान खान से दो साल पहले बेटी रीना बी की शादी की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन कार और एक लाख रुपये की मांग को लेकर रीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। सालिम ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे उसकी बेटी की ननद का फोन आया। उसने बताया कि रीना की हालत नाजुक है। सूचना पर जब परिवार के साथ वह बेटी के ससुराल पहुंचा, तो देखा कि रीना मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी थीं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति इमरान, देवर मुख्तर व अकबर और ननद रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पति को हिरासत में लिया गया है। सीओ अंकित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह से पहले की थी मारपीट
मृतका के पिता सालिम खान ने बताया कि करीब आठ माह पहले भी दहेज के लिए उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी थी, जिसमें बाद में समझौता हो गया था। वहीं सालिम का आरोप है कि इसके बाद भी ससुरालीजनों का रवैया नहीं बदला, इसके चलते उसकी बेटी को अपनी जान गंवानी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article