फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman beaten up for not fulfilling demand of car and five lakhs in dowry

दहेज में कार और पांच लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up for not fulfilling demand of car and five lakhs in dowry
दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता ने अपने देवर पर छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

कांठ कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की शादी दो मई 2021 को बिजनौर के रहने वाले अमित विश्नोई के साथ हुई थी। शादी में युवती के परिजनों ने करीब दस लाख रुपये खर्च कर दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय के बाद ही वह उससे दहेज में एक कार और पांच लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। जब विवाहिता ने इससे असमर्थता जताई तो आरोप है कि वह उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने चार फरवरी को उसके पति व अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद छह फरवरी को ससुराल वाले उसके मायके कांठ आए। आरोप है कि यहां भी उन्होंने कार और पांच लाख रुपये की मांग की। जब इसके लिए मना किया गया तो उन्होंने फिर से विवाहित को पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में घायल हुए विवाहिता ने अपना उपचार कराकर चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि उसके देवर उसके साथ छेड़खानी करता था और उसके कपड़े भी फाड़ देता था। अब विवाहिता ने एसएसपी मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद शुक्रवार शाम कांठ पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर विवाहिता के पति अमित विश्नोई, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed