फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman beaten for dowry, husband gives triple talaq

Moradabad News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति ने दिया तीन तलाक

Mon, 24 Nov 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry, husband gives triple talaq
कांठ। क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के खुर्शीद अहमद ने कांठ थाने में दर्ज कराए केस में कहा है कि उसने अपनी बहन शबाना की शादी अमरोहा के बछराऊं निवासी मोहम्मद इकबाल से काफी दान दहेज देकर वर्ष 2006 में की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने के ताने देकर उसकी बहन का शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उसने कई बार इनकी नाजायज मांग को पूरा भी किया । लेकिन इनका रवैया नहीं बदला। दो महीने पहले पति मोहम्मद इकबाल, ननद गुलशन, देवरानी तस्लीमा, देवर रिजवान, इरफान, दिलशाद, अफनान आदि ने उसकी बहन को बुरी तरह पीटा। इस दौरान पति ने जान से मारने की धमकी दी। पता लगने पर वह कुछ संभ्रांत लोगों को साथ लेकर बहन की ससुराल गया। तब भी आरोपी एक लाख रुपये की मांग करते रहे। इन्हें जैसे-तैसे समझाया बुझाया। इसके बाद मोहम्मद इकबाल उसकी बहन को लेकर देहरादून चला गया। वहां भी उसने मारपीट की और 18 नवंबर को तीन तलाक देकर उसकी बहन को घर से निकाल दिया। रविवार को इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed