फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman beaten by in-laws, father files complaint

Moradabad News: विवाहिता को ससुरालियों ने पीटा, पिता ने की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten by in-laws, father files complaint
कांठ। विवाहिता के साथ पति और ससुरालियों ने मारपीट की, जिस पर उसके पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।कांठ के मुजफ्फरपुर टांडा के जमील ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पांच साल पहले उसने अपनी बेटी का विवाह छजलैट के सलावा निवासी युवक से किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से पति और ससुराल वाले उसकी बेटी को मारते पीटते चले आ रहे हैं। कभी भी घर से निकल देते हैं। उसकी बेटी पर दो बच्चियां हैं। रविवार को भी उसकी बेटी के संग मारपीट की गई है। उसने पुलिस को बताया कि पहले भी कई बार समझौते हुए हैं। लेकिन उन लोगों का रवैया नहीं बदला है। विवाहिता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed