फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman attempts suicide, referred to higher centre

Moradabad News: विवाहिता ने आत्महत्या का किया प्रयास, हायर सेंटर रेफर

Wed, 19 Nov 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 19 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman attempts suicide, referred to higher centre
बिलारी। नगर की एक कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला ने मंगलवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन

महिला का पति ट्रक चालक है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। सोमवार शाम महिला अपने पति और बच्चों के साथ थाना मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह मे गई थी। देर रात पूरा परिवार अच्छे माहौल में घर लौटा। सुबह को पति अपने काम पर चला गया। महिला कपड़े धोने लगी। पड़ोसियों के अनुसार महिला पहले छत पर कपड़े सुखाने गई, थोड़ी देर बाद अपने कमरे में गई और अपने गले में दुपट्टे का फंदा बांधकर छत के कुंडे से लटक गई। तभी उसका 15 वर्षीय बेटा घर आ गया। जैसे ही बेटे ने मां को आवाज दी और कमरे से आवाज नहीं आई तो अंदर गया, तब तक उसकी मां छत दुपट्टे के सहारे कुंडे में लटक चुकी थी। बेटे के शोर मचाने पर पड़ोस की महिलाएं घर आईं। पड़ोसियों ने महिला को छत के कुंडे से उतारा और उसे उपचार के लिए सीएचसी बिलारी ले गए।
विज्ञापन

सीएचसी में उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला ने किस वजह से आत्महत्या करने का प्रयास किया, वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसके बेटे के अनुसार सुबह में उसने अपनी मां को कमरे में रोते हुए देखा था। थाना बिलारी पुलिस का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed