फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman accuses brother-in-law of rape

Moradabad News: विवाहिता ने देवर पर लगाया रेप का आरोप, पति समेत पांच पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Married woman accuses brother-in-law of rape
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पति और उसके परिजनों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले महिला ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2023 में उसकी शादी कस्बे के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ माह तो सब ठीक ठाक रहा लेकिन तभी विवाहिता को पता चला कि पति के एक अन्य महिला से संबंध हैं। पति उससे रात को फोन पर बात करता है। इसकी शिकायत उसने ससुरालियों से की। उन्होंने भी महिला की नहीं सुनी और जुबान बंद रखने को कहा। पीड़िता ने बताया कि 10 फरवरी को महिला अपने कमरे में अकेली सो रही थी। इसी दौरान देवर उसके कमरे में आ गया। आरोपी ने महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचा पर हंगामा हो गया। परिजनों ने महिला को ही मुंह बंद रखने की सलाह देकर चुप करा दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइंस थाने में की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मारपीट,गाली गलौज और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed