फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman accused her brother-in-law of molestation, husband gave her triple talaq

Moradabad News: विवाहिता ने जेठ पर लगाया छेड़खानी का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक

Thu, 22 May 2025 08:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 22 May 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman accused her brother-in-law of molestation, husband gave her triple talaq
कांठ। दहेज में कार और पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जेठ पर छेड़खानी करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और जेठ सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


कांठ के मोहल्ले की रहने वाली युवती की शादी करीब नौ वर्ष पहले निकटवर्ती जनपद बिजनौर के कस्बा स्योहारा निवासी से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, जेठ और जेठानी ने दहेज में कार व पांच लाख की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसे परेशान किया जाने लगा। कई बार विवाहिता के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जेठ उस पर बुरी नजर रखता था और उसने कई बार छेड़खानी भी की। पति से इस बारे में बताया तो उसने चप रहने के लिए कहा। एक दिन मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। लेकिन कुछ दिन बाद विवाहिता से फिर ससुराल पहुंची तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 112 पुलिस ने उसे ससुराल में रूकवा दिया। आरोप है कि पुलिस के जाते ही ससुरालियों ने फिर से उसे परेशान करना शुरू कर दिया। एक दिन वह अपने मायके कांठ से कुछ सामान लेने के लिए आई थी, तभी पीछे से पति, जेठ और जेठानी भी आ गए। इन्होंने मायके में ही उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि यहां पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बृहस्पतिवार को इस मामले में कांठ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, जेठ, जेठानी और भतीजे के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed