फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married lover got angry due to girl relationship, murdered her and threw away body, four arrested

शिकंजे में शातिर: युवती का रिश्ता होने से भड़का शादीशुदा प्रेमी, हत्या कर लाश फेंकी, शव जानवरों ने खाया

Fri, 13 Jun 2025 09:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 09:09 PM IST
सार

मैनाठेर पुलिस ने किरन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी शादीशुदा प्रेमी बताया जा रहा है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Married lover got angry due to girl relationship, murdered her and threw away body, four arrested
पुलिस हिरासत में किरन हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मैनाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया मशकूला की 23 दिन पहले लापता हुई बीटीसी छात्रा किरन की हत्या कर उसकी लाश को खुशहालपुर थाना छजलेट क्षेत्र में फेंक दिया गया। घटना को उसके शादीशुदा प्रेमी केहर सिंह ने अंजाम दिया था। मैनाठेर पुलिस ने केहर सिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की थी।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में केहर सिंह ने कुबूल कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर छात्रा का कंकाल छजलैट क्षेत्र में नदी से बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि युवती के रिश्ता होने से नाराज होकर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने केहर सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मैनाठेर के नगलिया मशकूला निवासी रामपाल ने 31 मई को दिए शिकायत पत्र में जानकारी देते हुए बताया था कि बेटी किरन रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी से बीटीसी कर रही थी। 20 मई को छात्रा अपने घर से यह बताकर निकली थी कि कॉलेज से उसका टूर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से छात्रा लापता थी। उसके मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ तो पिता ने मैनाठेर थाने में तहरीर देकर जानकपुर निवासी केहर सिंह के खिलाफ बहलाफुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को पुलिस ने केहर सिंह को हिरासत में ले लिया।

उससे पूछताछ की तो बताया कि उसने छात्रा की हत्या कर दी है। उसकी लाश उसने छजलैट क्षेत्र में नन्हेड़ा-खुशहालपुर के बीच नदी में फेंकी है। पुलिस आरोपी को छजलैट लेकर नदी किनारे पहुंच गई। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया।

Trending Videos

युवती के शव को जानवरों ने खाया
हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने 20 मई को ही छात्रा की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने उसकी लाश को अमरोहा और मुरादाबाद बॉर्डर पर छजलैट क्षेत्र में नदी में फेंक दिया था। युवती के शव को जानवर खा गए हैं। मौके पर पुलिस को खोपड़ी और कुछ हड्डियां ही मिली हैं।

जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए के सैंपल भी लिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी केहर सिंह, प्रमोद, विशेषपाल और जगदीश को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed