फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married accused caught with teenager

Moradabad News: किशोरी के साथ पकड़ा गया शादीशुदा आरोपी

Thu, 04 Dec 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 04 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Married accused caught with teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांठ। छजलैट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर घर से गायब किशोरी को दूसरे समुदाय के शादीशुदा व्यक्ति के साथ हरियाणा से पकड़ा लिया। पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर और मेडिकल परीक्षण को भिजवाया। जबकि आरोपी व्यक्ति पुलिस हिरासत में है। उसके खिलाफ अगली कार्रवाई की जा रही है। छजलैट क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार को छजलैट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी एक दिसंबर की सुबह बिना बताए घर से कहीं चली गई है। तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं लगा है। किशोरी की मां ने बताया था कि उसकी बेटी किसी अज्ञात से फोन पर बात करती थी। वही उसकी बेटी को बहलाकर कहीं ले गया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोन लोकेशन व डिटेल आदि का सहारा लेते हुए किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी। छजलैट पुलिस की टीम को हरियाणा पुलिस से सूचना मिली कि किशोरी को एक व्यक्ति के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा गया है। छजलैट पुलिस हरियाणा पहुंची और दोनों को छजलैट ले आई।
विज्ञापन

किशोरी के साथ पकड़ा गया व्यक्ति दूसरे समुदाय का शादीशुदा, तीन बच्चों का पिता और चंदौसी के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। वह हरियाणा में किसी सैलून पर काम करता है। बताया गया है कि कुछ समय पहले फोन के माध्यम से उसकी किशोरी से जान पहचान हुई थी। उसने शादीशुदा होने के साथ अपना असली नाम, जाति, धर्म छिपाते हुए किशोरी को अपनी बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि किशोरी को बरामद कर मेडिकल और वन स्टॉप सेंटर के लिए भेजा गया है। साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed